Sangharsh Yoddha Jarange Patil

Loading

नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
Film on Jarange Patil: राज्य में मराठा आरक्षण से जुड़े आंदोलन के लेकर पूरे देश में चर्चित हुए मनोज जरांगे पाटिल के जीवन पर फ़िल्म भी बनकर तैयार हो गई है। बताया गया कि ‘संघर्ष योद्धा मनोज जरांगे पाटिल’ नामक फ़िल्म की शूटिंग 38 दिनों में पूरी हुई। फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होगी। चुनाव के मद्देनज़र फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

मनोज जरांगे इस समय अंतरवाली सराटी में मराठा आरक्षण की अधिसूचना को लेकर अनशन पर हैं। समाज के लिए उनके संघर्ष पर बनी मराठी फिल्म ‘संघर्ष योद्धा मनोज जरांगे पाटिल’ की शूटिंग जरांगे पाटिल द्वारा अंतरावाली में रैली के आगमन दृश्य का फिल्मांकन कर पूरी की गई। इस फ़िल्म में मोहन जोशी, रोहन पाटिल, संदीप पाठक, श्रुति हांडे, सोमनाथ ढिके, संजय कुलकर्णी, माधव अभ्यंकर, श्रीनिवास पोकले, सागर करांडे, माधवी जुवेकर, विनीत धोंडे, अरबाज शेख आदि सहित 150 कलाकारों और तकनीशियनों की एक टीम शामिल है। 

26 अप्रैल को रिलीज
फिल्म निर्माता गोवर्धन दोलताडे के अनुसार मराठा आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज और मनोज जरांगे के बीच की लड़ाई बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी, ऐसे में लोग इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। असल में फिल्म की शूटिंग महज 38 दिनों में ही पूरी कर ली गई। फिल्म निर्माता गोवर्धन दोलताडे ने बताया कि संपादन के बाद का काम एक महीने में पूरा हो जाएगा और फिल्म 26 अप्रैल को पूरे महाराष्ट्र में रिलीज होगी। 

इस फिल्म में रोहन पाटिल ने मनोज जरांगे-पाटिल की भूमिका निभाई है। अनुभवी अभिनेता मोहन जोशी जरांगे के पिता की भूमिका में हैं। संदीप पाठक जरांगे के सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। निर्माता गोवर्धन दोलताडे ने अनुरोध किया था कि मनोज जरांगे को स्वयं एक दृश्य में अभिनय करना चाहिए, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।