heat wave
Photo : Social Media

    Loading

    मुंबई: अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी अपना रूप दिखाना शुरू कर दी है। तेज धुप और लू के कारण जनता हलाकान होने लगी है। इसी बीच महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में लू लगने से 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, किसान लिंबराज सुकाले की खेत में काम कर कर रहे थे। उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बीते दो दिन में राज्य में लू लगने से यह दूसरी मौत हुई है। बता दें कि, इससे पहले बीते मंगलवार को जलगांव के 27 वर्षीय किसान की मौत हो गई थी। 

    उस्मानाबाद उप जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जीवन वैंडने ने बताया कि, ”उपलब्ध जानकारी के अनुसार सुकाले बृहस्पतिवार सुबह से अपने खेत में काम कर रहा था।  दोपहर में उसने अपने साथी कामगारों के साथ थोड़ी देर का ब्रेक लेकर पानी पिया, लेकिन वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। ‘ किसान सुकाले उस्मानाबाद जिले के कलांब तहसील के हसेगांव गांव में रहता था। ‘

     डॉ. जीवन वैंडने ने आगे कहा कि, ‘प्रथम दृष्टया, उसकी मृत्यु लू लगने के कारण हुई। जब उसे अस्पताल लाया गया तो हमें उनकी मृत्यु का कोई अन्य कारण नहीं मिला।’ भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के मुताबिक, उस्मानाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।