गिरफ्तार चोरों के पास से शहर पुलिस ने की चार बाइक जब्त

    Loading

    चालीसगांव : दोपहिया वाहनों (Two Wheeler) के जुर्म (Crime) में पकडे गए संदिग्धों ने शहर पुलिस ने कडी पूछताछ की तो पता चला की उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों से 4 मोटरसाईकलें चुराई (Stole) है। पुलिस ने उन बाईकों को जब्त कर लिया है। जिन की कुल कीमत सवा लाख के करीब बताई गई है। 

    पुलिस ने सभी मोटरसाईकलें जब्त कर ली

    शहर के देशमुखवाड़ी के सागर प्रवीण केले ने 26 जून को अपनी होंडा सीबी शाइन टू-व्हीलर (MH-19-BX-1203) पुरानी नगर पालिका के पास खड़ी की थी।  उस समय, एक अज्ञात चोर ने वो बाई चुरा ली थी। सागर की शिकायत पर चोर के खिलाफ चालीसगांव शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।  इसी के तहत चालीसगांव शहर की पुलिस अपनी जांच का दायरा घुमाया और आरोपी सतीश सुरेश पाटिल (19) पथराड ता. भडगांव निवासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गहन जांच पड़ताल के बाद उसने नंदगांव से कुल 4 दुपहिया वाहन चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। इसके आधार पर शहर पुलिस ने सभी मोटरसाईकलें जब्त कर ली हैं। उसका साथी विलास रवींद्र देसले (23) पिंपरी निवासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

    इससे बाइक चोरों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रवीण मुंडे, अपर पुलिस अधीक्षक रमेश चोपडे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भरत काकड़े, पुलिस निरीक्षक केके पाटिल, सपो.नी. सचिन कापडनिस, पोहेको सुहास आव्हाड, पो.ना अभिमन पाटिल, राहुल सोनवणे, सुभाष घोडेस्वर, दीपक पाटिल, महेंद्र पाटील के मार्गदर्शन में पोको भूषण पाटिल, नीलेश पाटिल, विजय पाटिल, शरद पाटिल, अमोल भोसले, विनोद खैरनार, प्रवीण जाधव और अन्य आगे की जांच कर रहे हैं।