एलसीबी ने किया चेन स्नैचिंग का खुलासा, 2 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार

    Loading

    धूलिया : स्थानीय क्राइम ब्रांच पुलिस (Crime Branch Police) ने धूम स्टाइल से महिला का सोने के मंगलसूत्र चोरी की वारदात का खुलासा किया है। मात्र 2 घंटे में एलसीबी (LCB) ने संदिग्ध अपराधियों (Criminals) को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की तत्पर पर कार्रवाई से जिला भर में प्रशंसा हो रही है। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल के लिए सुनार को भी नोटिस देकर पुलिस स्टेशन में उपस्थित रहने की आदेश दिया। शहर के देवपुर क्षेत्र के सुयोग नगर में दिन दहाड़े एक महिला से चेन स्नैचिंग (Chain Snatching) कर भाग गए थे। पुलिस ने महज दो घंटे में एक दोपहिया वाहन सहित मंगलसूत्र और दो मोबाइल फोन जब्त किए है। पुलिस अधीक्षक ने एलसीबी द्वारा त्वरित जांच की सराहना की है।

    मिली जानकारी अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे शोभा नंदकिशोर निकम अपने घर के पास टहल रही थी। इसी बीच एक दोपहिया वाहन पीछे से आया जिस पर 30 से 32 साल के दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे। पीछे बैठी युवक ने दाहिने कंधे पर वार कर उसे नीचे गिरा दिया। उसके बाद उसके गले से एक तोला वजन का मंगल सूत्र जबरन निकालकर फरार हो गए। इस मामले में पश्चिम देवपुर पुलिस में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार पाटिल ने इस गंभीर अपराध की तुरंत संज्ञान लिया। स्थानीय अपराध शाखा को आरोपियों को ढूंढ़ने और कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। 

    मंगलसूत्र को 25 हजार 500 रुपए में बिक्री किया 

    एलसीबी पुलिस निरीक्षक हेमंत पाटिल को विश्वसनीय सूचना मिली कि यह अपराध करण उर्फ ​​अक्षय संजय कांबले 23 शनि नगर, साक्री रोड ने अपने साथी दीपक भास्कर ईदैस भीमनगर के साथ मिलकर किया है। इसी के तहत उन्होंने तुरंत टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया। एलसीबी टीम ने साक्री रोड इलाके से दो लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि जुर्म उन्होने अंजाम दिया और पुलिस के सामने अपराध कबूल किया। चोरी कर मंगलसूत्र श्रीजी ज्वेलर्स के भरत कल्याण जडे यांना 25 हजार 500 रुपए में बिक्री करने का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों संदिग्ध चोरों से (एमएच, 18, बीयु, 5047) वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त किया है।

    दोनों आरोपियों को पश्चिम देवपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया

    भारत कल्याण जेड को सुनीता केदार द्वारा बेची गई सोने का मंगलसूत्र लौटाया गया है। साथ ही सुनीता आनंद केदार और भारत कल्याण जेड को अपराध की जांच के लिए पश्चिम देवपुर पुलिस स्टेशन में पेश होने का नोटिस दिया गया है। अपराध में उनकी संलिप्तता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों को पश्चिम देवपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। इस कारवाई को पुलिस अधीक्षक प्रविण कुमार पाटील, अपर पोलीस अधीक्षक प्रशांत बच्छाव के मार्गदर्शन में एलसीबी पुलिस निरीक्षक हेमंत पाटील, पीएसआई योगेश राऊत, बाळासाहेब सुर्यवंशी, संदीप सरग, पंकज खैरमोडे, महेंद्र सपकाळ, श्रीशैल जाधव, योगेश जगताप, किशोर पाटील ने पर्दा फाश किया है।