
नईदिल्ली/जलगांव. जहां एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) के छत्रपति संभाजीनगर (Sambhajinagar) में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद से अब तक वहां तनाव की स्थिति बनी हुई हैं। वहीं अब बीते शनिवार को राज्य के जलगांव जिले में मूर्ति तोड़े जाने को लेकर दो गुट अब आमने-सामने आ गए।
Maharashtra | A clash broke out between two groups in Atarwal village of Jalgaon district after a statue was vandalised by unidentified people
Police reached the spot & brought the situation under control. 12 people detained. Further action is being taken: M Rajkumar, SP Jalgaon… pic.twitter.com/DdsiwN9F6q
— ANI (@ANI) April 1, 2023
वहीं इस विवाद के दौरान दोनों गुटों में हिंसक झड़प हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे माहौल को शांत किया। वहीं पुलिस ने हिंसक झड़प में शामिल 12 लोगों को अब तक अरेस्ट किया है। इलाके में फिलहाल भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
Two groups clash in Maharashtra’s Jalgaon after statue vandalised, 12 detained
Read @ANI Story | https://t.co/LWAZjt5zds#Clash #Maharashtra #Statuevandalised pic.twitter.com/lIdbFtxqrB
— ANI Digital (@ani_digital) April 2, 2023
मामले पर जलगांव जिले के SP एम राजकुमार ने न्यूज एजेंसीANI से हुई अपनी बातचीत में बताया कि, फिलहाल यहां स्थिति सामान्य है। दरअसल यहां मूर्ति तोड़े जाने के बाद दो गुट भिड़ गए थे। मौके पर पुलिस ने दोनों गुटों को अब तक शांत करा लिया। हालांकि तनाव को देखते हुए फिलहाल इलाके भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।