रावेर-पाल सड़क हुई बरबाद, गड्ढों से नागरिक परेशान

    Loading

    रावेर : पाल मार्ग बारिश से पहले बनाया गया था। जिसकी दयनीय दशा इस मानसून (Monsoon) में हो गई है। सड़क (Road) पर बड़े-बड़े गड्ढों (Pits) से नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं अधिकारियों ठेकेदार की लापरवाही के कारण मार्ग का खस्ता हालत हो गया है। यह सड़क पाल, सहस्त्रलिंग, लालमती, कुसुम्बा, शिंदखेड़ा पाल से मध्य प्रदेश को जोड़ती है।

    विधायक चौधरी के अनुदान राशि से रावेर-पल मार्ग का निर्माण कराया गया था। चार महीने में ही सरकार का लाखों रुपए पानी में बह गया है। विभिन्न स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं वहां चलते तो वहां चलाना दुश्वार हो गया है। नागरिकों ने दोषी ठेकेदार और कर्मियों की कड़ाई से जांच कराने की मांग की है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण पाल तहसील के अन्य सड़कें भी दयनीय अवस्था में है। नागरिकों ने बताया है कि सड़क निर्माण कार्य करने के बावजूद   गड्ढे पर कैसे बन रहे। मुंजालवाड़ी से कुसुंबा तक सड़क के किनारों पर बनी साईट पट्टियों पर कीचड़ सड़क तक फैल गया है। जिससे दोपहिया वाहनों का खतरा बना हुआ है।

    ध्यान नहीं दे रहे जन प्रतिनिधि नेता और अधिकारी 

    लालमती, सहस्त्रलिंग कुसुम्बा, लोहारा, मुंजालवाड़ी, शिंदखेड़ गांवों में विकास कार्य गति नही पकड़ रहा, सड़कें गड्ढा मय हो गई है। बजरी जगह-जगह उखड़ गया है। संबंधित विभाग इसकी अनदेखी क्यों कर रहा है। जनता के प्रतिनिधि चुप क्यों हैं?। ऐसा सवाल वाहन मालिकों द्वारा पूछा जा रहा है।