CM SHINDE
File Pic

    Loading

    जलगांव : तहसील के पालधी गांव में 13 फरवरी को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ताप्ती नदी (Tapti River) पर खेडीभोकरी और भोकर के बीच ऐतिहासिक पुल (Bridge) का शिलान्यास करेंगे। यह पुल चोपडा और जलगांव तालुका के लोगों के लिए वरदान होगा। ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन, उद्योग मंत्री उदय सामंत, बंदरगाह विभाग मंत्री दादा भुसे समेत जिले के सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। यह जानकारी जिले के पालक मंत्री गुलाबराव पाटिल ने दी। गुलाबराव पाटिल और पूर्व विधायक चंद्रकांत सोनवणे और लोक निर्माण विभाग और निचला तापी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कल भोकर में नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस काम के लिए राज्य सरकार ने 150 करोड़ रुपये निधी प्रदान की है। इससे हजारों नागरिकों और किसानों को लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। 

    राज्य के जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल ने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं से ताप्ती नदी पर गांव-भोकरी से भोकर के बीच पुल बनाने का वादा किया था। इसी के तहत उन्होंने चोपड़ा विधानसभा क्षेत्र की विधायक लता सोनवणे, पूर्व विधायक चंद्रकांत सोनवणे से लगातार फालोअप शुरू किया। इस संबंध में निर्णय लिया गया है कि पुल के निर्माण में लोक निर्माण और जल संसाधन दोनों विभागों को 50-50 प्रतिशत हिस्सा लेना चाहिए। 13 जुलाई 2022 को सरकारी ठेकेदार को वर्क ऑर्डर दे दिया गया है। ताप्ती नदी पर खेड़ी-भोकरी और भोकर के बीच बनने वाला पुल एक ऊंचा पुल होगा और इसकी लंबाई करीब 660 मीटर होगी जिसमें 30 मीटर के 22 पिलर होंगे। दोनों ओर से भराव कायम रखने के लिए बॉक्स रिटर्न और रिटेनिंग वॉल पाइल फाउंडेशन होंगे।  इसमें स्टील रेलिंग रोड साइड फर्नीचर और अन्य सहायक सामान शामिल हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने 150 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत किया है। 

    पाटील और सोनवणे ने किया निरीक्षण 

    ताप्ती नदी के किनारे भोकर में 13 फरवरी को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों ऐतिहासिक पुलिस का भूमिपूजन किया जाएगा। इस संबंध में कल पालक मंत्री गुलाबराव पाटील ओर चंद्रकांत सोनवणे ने जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपॅड, पोडियम और पार्किंग व्यवस्था के बारे में मार्गदर्शन कर जानकारी ली।  इस अवसर पर बालासाहेब सेना के जिला प्रमुख नीलेश पाटिल, निचला तापी सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता वाई.के. भदाने, कार्यपालक अभियंता एम. एस. चौधरी, कार्यपालन अधिकारी लोक निर्माण विभाग येलाई, उप अभियंता गिरीश सूर्यवंशी, डी. सी. पाटिल, भोकर क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष भरत बोरसे, जनप्पा कोली, डॉ. कमलाकर पाटिल, योगेश लाठी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे। 

    खेड़ीभोकरी और भोकर के बीच का पुल किसानों, यात्रियों और आम तौर पर इस सड़क पर आने-जाने वाले हजारों नागरिकों और किसानों के लिए एक सुविधा होगा। हमें बहुत खुशी है कि इससे हमारा एक वादा पूरा होगा। राज्य में सत्ता हस्तांतरण के बाद कार्य तेजी से जारी रहेंगे। वास्तव में काम पहले की तुलना में तेजी से शुरू हुआ है और गौरतलब है कि इस पुल का प्रमुख कार्य प्रगति पर है।

    - गुलाबराव पाटिल, पालक मंत्री।