“हर घर तिरंगा अभियान” महानगरपालिका बांटेगी शहर में झंडे

    Loading

    धूलिया : इस वर्ष भारत की आजादी की ऐतिहासिक घटना के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। देश का अमृत महोत्सव (Amrit Festival) इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अमृत महोत्सव में धूलिया महानगरपालिका (Dhulia Municipal Corporation) भी भाग लेगा और 13, 14 और 15 अगस्त को स्वतंत्रता (Independence) महोत्सव मनाएगा। इस अवसर पर कल महानगरपालिका की विशेष आम बैठक में धूलिया शहर में कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महापौर प्रदीप कर्पे ने महासभा में घोषणा की कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को तिरंगे झंडे का वितरण, शहर में भव्य तिरंगा रैली और कई कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। 

    3 अगस्त को महानगरपालिका के वाजपेयी हॉल में महापौर प्रदीप कर्पे की अध्यक्षता में विशेष आमसभा का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर, महाराष्ट्र सरकार पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग सरकार के निर्णय पत्र के अनुसार और स्थायी समिति के सदस्य हर्ष कुमार रेलन, किरण अहिरराव, सारिका अग्रवाल, नागसेन बोरसे और प्रतिभा चौधरी के पत्र के अनुसार स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत स्वराज्य महोत्सव गतिविधियों को लागू करने के लिए यह विशेष आम बैठक आयोजित की गई थी। इस अवसर पर महापौर प्रदीप कर्पे, कमिश्नर देवीदास टेकाले, उप महापौर अनिल नागमोटे, सचिव मनोज वाघ और सत्तारूढ़ बीजेपी के अधिकांश नगरसेवक और मौजूद थे। महापौर प्रदीप कर्पे ने शुरुआत में एक विस्तृत परिचय दिया और नगरसेवकों से यह सुझाव देने की अपील की कि स्वतंत्रता महोत्सव के लिए क्या गतिविधियां लागू की जानी चाहिए। नगरसेवकों ने विभिन्न गतिविधियों का सुझाव दिया। 

    भव्य तिरंगा रैली होनी चाहिए: नगरसेवक अमोल मासूले

    स्वतंत्रता के अमृतमहोत्सव के अवसर पर भाजपा पार्षद अमोल मासूले ने महासभा में एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया कि महानगरपालिका 13 अगस्त को धूलिया शहर के मुख्य मार्ग पर एक भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाले। रैली में पुलिस पथसंचलन की तरह महानगरपालिका के सभी अधिकारी, नगरसेवक, कर्मचारी भाग लें, सभी अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस, घंटा गाड़ी, महानगरपालिका के वाहन भी रैली में भाग लें और शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकले जिससे देशभक्ति का माहौल बनेगा। साथ ही, हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए देशभक्ति का माहौल बनाने के लिए ऑडियो और वीडियो संदेशों का निर्माण किया जाए और शहर के मंदिरों और पूजा स्थलों पर बजाया जाए। महापौर प्रदीप कर्पे जल्द ही इस पहल को लागू करने की घोषणा की। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में हर घर तिरंगा अभियान को लागू करने का आह्वान किया है। जिसके धूलिया महानगरपालिका को भी हर घर तिरंगा अभियान लागू करना है। इसके लिए नागरिकों को मुफ्त तिरंगा झंडा प्रदान करना आवश्यक है। तिरंगा झंडा पाने के लिए पार्षद अपना एक माह का वेतन धूलिया मनपा को दें, 11 हजार रुपए हम खुद दे रहे हैं, इसकी घोषणा करते हुए नगरसेवक नागसेन बोरसे ने मेयर प्रदीप कर्पे को 11 हजार रुपए नकद सौंपे। आम सभा में सभी ने नगरसेवक बोरसे की पहल की सराहना की। 

    रामायण शब्द को लेकर पार्षद आपस में भिड़ गए 

    कांग्रेस पार्षद साबिर भांगरवाले ने महासभा में विवादित रूप से रामायण के शब्दों का उच्चारण किया, जिससे सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बीजेपी पार्षद बोरसे ने मुद्दा उठाया कि सभी नगरसेवक एक महीने का वेतन देकर शहर के नागरिकों को तिरंगा उपलब्ध कराएं। इस मुद्दे पर साबिर भंगार वाले ने कहा कि ये क्या रामायण लगा रखी है? उनके इस उच्चारण में रामायण शब्द का अपमान करने पर सभी बीजेपी पार्षद उनपर आक्रमक हो गए। जिसमें पूर्व उप महापौर भगवान गवली सबसे आक्रामक थे, अंततः नगरसेवक भंगरवाले ने सभी से माफी मांगी। हॉल में बीजेपी पार्षदों द्वारा जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। अंत में कांग्रेस पार्षद साबिर शेख ने माफी मांगी और विवाद खत्म हो गया।