पालक मंत्री गुलाबराव पाटिल के पैतृक गांव में भड़की हिंसा, 31 मार्च तक लगा कर्फ्यू

Loading

जलगांव : पालक मंत्री गुलाबराव पाटिल (Guardian Minister Gulabrao Patil) के धरनगांव तालुका के पैतृक गांव में भड़की हिंसा (Violence) जिला प्रशासन ने शुक्रवार सुबह11 बजे तक कर्फ्यू (Curfew) लगा दिया है। पालधी गांव (Paldhi Village) में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो गुटों (Two Groups) में पथराव हुआ। घटना उस वक्त हुई जब पालकी एक धार्मिक स्थल के पास डीजे बजाते हुए वाणी किले की ओर जा रही थी। इस जातीय हिंसा में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने 31 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया है। पुलिस अधीक्षक एम. राजकुमार ने नागरिकों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात साढ़े नौ बजे के करीब पालक मंत्री गुलाबराव पाटिल के पैतृक गांव में एक मस्जिद के सामने नमाज के समय डीजे की आवाज के कारण पालकी के भक्तों और मुस्लिम समुदाय के लोगों में डीजे बंद करने को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते किसी ने डीजे की दिशा में पथर उछाव दिया और पथराव शुरू हो गया। इस इस घटना में दंगाइयों ने तीन वाहनों और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की। इस मामले में पुलिस ने दोनों गुटों के 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

दंगे की खबर गांव में फैलने के बाद कुछ देर बाद नागरिकों ने पालधी पुलिस स्टेशन का घेराव कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले को संभाल ही रही थी कि आसामाजिक तत्वों में पथराव शुरू हो गया। हमलावरों ने इस दौरान वाहनों को निशाना बनाते हुए पुलिस वाहन और पंचायत समिति सदस्य मुकुंद नन्नावरे के वाहन में  तोड़फोड़ की। जलगांव पुलिस को इस घटना की सूचना मिलने के बाद जलगांव, धरनगांव और चोपड़ा से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है लेकिन गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। नागरिकों ने आरोप लगाया है की पुलिस ने रात के समय धरपकड़ कार्रवाई करते समय बल का प्रयोग किया जिसमें महिलाओं को भी पीटा गया है और आवासों के दरवाजों को भी तोड़ा गया है।

पुलिस पर हमला आरोपी नामजद

शेख सलीम शेख गनी कुरैशी ने अज्ञात ट्रक चलाकर पुलिसकर्मियों को मारने की कोशिश की। इसमें पुलिस कांस्टेबल जितेश नाइक घायल हो गया है। साथ ही जब वे पुलिसकर्मियों की सरकारी ड्यूटी कर रहे थे तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया, उनके साथ झगड़ा किया, मारपीट की, घायल किया और सरकारी काम में व्यवधान डाला। हेड कॉन्स्टेबल विजय चौधरी की शिकायत पर दोनों समुदाय के बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।