
कर्नाटक: कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद (Karnataka-Maharashtra Border Dispute) गहराता चला जा रहा है। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बिना अपॉइमेंट (Wthout Appointment) के ही वह जेपी नड्डा (JP Nadda) से मिलने निकले हैं। इस दौरान वह वकील मुकुल रोहतगी और पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे। फिलहाल इस मुलाकात का क्या नतीजा आएगा? यह आने वाला समय ही बताएगा। वहीं कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं आज दिल्ली के लिए रवाना हो रहा हूं और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा से मिलूंगा। उन्होंने अभी तक मिलने का समय नहीं दिया है।लेकिन मुझे विश्वास है कि हम उनसे मिलेंगे। हम कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे पर चर्चा करने के लिए वकील मुकुल रोहतगी से भी मिलेंगे और बाद में पीयूष गोयल से मिलेंगे।
I'll be leaving for Delhi today & will be meeting BJP chief JP Nadda, he has still not given an appointment but I'm confident we'll meet him. We'll also be meeting lawyer Mukul Rohatgi to discuss the (Karnataka-Maharashtra) border issue & will later meet Piyush Goyal:Karnataka CM pic.twitter.com/A5FXzh67Z6
— ANI (@ANI) November 28, 2022
बता दें कि महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों के बीच में बेलगाम जिला जिसे बेलगावी भी कहा जाता है। भारत में सबसे बड़े अंतर-राज्यीय सीमा विवादों में से एक है। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों को लेकर भी दोनों राज्यों में विवाद चला था। इन क्षेत्रों में एक बड़ी आबादी मराठी और कन्नड़ भाषा बोलती है और लंबे समय से यह क्षेत्र विवाद का केंद्र रहा है।
गौरतलब है कि देश के लगभग 10 राज्यों में इस समय सीमा विवाद चल रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र और कर्नाटक में चल रहा सीमा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। इस समय दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है, लेकिन दोनों राज्यों के सीएम आमने सामने हैं। असम-मेघालय सीमा पर बीते दिन हिंसा भड़कने से सीमा विवाद एक बार फिर से उठने लगा है।