India Corona Updates
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 113 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, सिर्फ एक संक्रमित की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना से संक्रमित होने वालों की तादाद बढ़कर 78,72,413 और मृतक संख्या 1,43,767 हुई है। यह जानकारी रविवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    283 लोग हुए कोरोना से ठीक

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 283 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या 77,23,288 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1,354 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.10% दर्ज किया गया।

    मुंबई क्षेत्र में सबसे ज्यादा केस

    वहीं, महाराष्ट्र में आठ प्रशासनिक क्षेत्रों में से मुंबई क्षेत्र में 42, पुणे क्षेत्र में 31, नासिक क्षेत्र में 20, औरंगाबाद क्षेत्र में 06, अकोला क्षेत्र में 05, नागपुर और लातूर में 4-4 मामले मिले हैं। जबकि, कोल्हापुर क्षेत्र में सिर्फ एक केस मिला।

    मुंबई शहर में 27 नए मरीज

    मुंबई में आज कोरोना के 27 नए केस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,057,561 हो गई है। शहर में अब तक 16,692 लोगों की महामारी से मौत हुई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आज 44 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,037,686 हो गई है। फिलहाल शहर में 298 एक्टिव मरीज है।