corona crisis

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक दिन में 35,453 लोगों के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए जाने के बाद अब संक्रमित हुए लोगों की संख्या 77,21,109 हो गई है। वहीं 24 घंटे में 39 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,42,611 पर पहुंच गया है। यह जानकारी सोमवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    एक्टिव मरीजों का आंकड़ा गिरा

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 15,140 लोग कोरोना मुक्त हो गए हैं। इसी के साथ ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 73,67,259 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा गिरकर 2,07,350 पर पहुंच गया है। जिनमें से 11,74,825 कोरोना मरीज होम क्वारंटाइन और 2,798 संस्थात्मक क्वारंटाइन में है। राज्य में आज रिकवरी रेट 95.42% और डेथ रेट 1.85% दर्ज किया गया।

    ओमिक्रॉन के 91 नए मरीज

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 91 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 18 मरीज उपराजधानी नागपुर में दर्ज हुए हैं। जबकि 11-11 मरीज औरंगाबाद, नवी मुंबई और रायगड़ में सामने आए हैं। वहीं 8-8 मरीज राजधानी मुंबई और ठाणे में पाए गए हैं। इसके अलावा 5-5 मरीज सतारा और सिंधुदुर्ग में मिले हैं। 4-4 मरीज पिम्परी चिंचवड़, पुणे शहर और अमरावती में दर्ज हुए हैं। यवतमाल और पुणे ग्रामीण में 1-1 मरीज मिला। राज्य में अब तक 3,221 लोग ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 1,682 लोग ठीक हुए हैं।