corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) पर कोरोना की चौथी लहर (Fourth Wave of Corona) का खतरा मंडरा रहा है। राज्य में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 4,500 पार हो गई। जिससे राज्य सरकार का टेंशन बढ़ रहा है। राज्य में लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। जबकि, एक मरीज की मौत हुई है। यह जानकारी गुरुवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,045 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,89,212 और मृतक संख्या 1,47,861 पर पहुंच गई है।

    517 कोरोना मरीज हुए ठीक

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 517 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,36,792 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,559 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.07% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 704 नए केस

    राजधानी मुंबई में कोरोना तेजी पैर पसर रहा है। शहर में पिछले 24 घंटे में 704 नए मामले और एक मौत दर्ज की गई हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,067,245 हो गई है। शहर में अब तक 16,567 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 349 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,044,354 हो गई है। फिलहाल शहर में 3,324 एक्टिव मरीज है।