मुंबई. विश्व को अपनी चपेट में लिए कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 12 हजार 822 नए मरीज पाए गए है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 3 हजार 84 हो गई है। वहीं आज एक दिन में 275 मरीजों की मौत हुई।
12,822 #COVID19 cases & 275 deaths reported in Maharashtra today. Total number of cases in the state is now at 5,03,084, including 1,47,048 active cases & 17,367 deaths: State Health Department pic.twitter.com/2Sn6OnQ2Xr
— ANI (@ANI) August 8, 2020
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में वर्तमान में 1 लाख 47 हजार 48 मरीजों पर इलाज चल रहा है। वहीं अब तक राज्य में कोरोना के 17 हजार 367 मरीजों की मौत गई है।
राज्य में आज 11 हजार 81 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया है। इसके साथ ही राज्य में अब तक 3 लाख 38 हजार 262 लोग कोरोना मुक्त हो गए है। राज्य में रिकवरी रेट 67.26 प्रतिशत और मृत्यु दर 3.45 प्रतिशत है। वर्तमान में राज्य में 9 लाख 89 हजार 612 लोग होम क्वारंटीन और 35 हजार 625 लोग इंस्टीटूशनल क्वारंटीन में है।
राज्य की राजधानी मुंबई में 1,304 नए मामले सामने आए और 58 मौतें हुईं। महानगर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,22,316 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,751 हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर में शनिवार को सबसे अधिक 1,457 नए मामले सामने आए, जबकि 39 मौतें हुईं। पुणे शहर में कुल मामलों की संख्या 69,500 है और मृत्यु का आंकड़ा 1,744 है।
राज्य में अब तक 26,47,020 जांच की गई हैं। पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 3,744 नए मामले सामने आए, जिससे क्षेत्र में कुल मामले 2,63,619 हो गए, जबकि 137 मौतों के बाद इस क्षेत्र में मृतकों की कुल संख्या 10,629 हो गई। नासिक में अब तक 47,076 मामले सामने आये हैं और 1,400 मौतें हुई हैं। कोल्हापुर मंडल में 15,297 मामले हैं, जबकि 405 मौतें हुई हैं। औरंगाबाद मंडल में 20,077 मामले हैं और 668 मौतें हुई हैं। लातूर मंडल में 9,822 मामले हैं और 327 मौतें हुई हैं। अकोला मंडल में 9,734 मामले हैं और 312 मौतें हुई हैं, तो वहीं नागपुर मंडल में अब तक 10,243 मामले सामने आए हैं, जबकि 205 मौतें हुई हैं। राज्य में 9,89,612 लोग गृह पृथक-वास में हैं, जबकि 35,625 लोग संस्थागत पृथक-वास में हैं।