india corona
File Pic

    Loading

    ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) में कोविड-19 (Covid-19) के 148 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,64,123 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले  गुरुवार को सामने आए।

    दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,470 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,37,677 हो गए और मृतक संख्या 3,282 है। 

    वहीं महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 1,573 नये मामले सामने आए और महामारी से 39 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 24,292 हो गई है। राज्य में सात जिलों और पांच नगर निगमों में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। जिलों में मुंबई में सर्वाधिक 427 मामले सामने आए।

    महाराष्ट्र के प्रशासनिक क्षेत्रों में, मुंबई क्षेत्र में सर्वाधिक 708 नये मामले, पुणे क्षेत्र में 458, नासिक क्षेत्र में 244, कोल्हापुर में 88, लातूर में 40, औरंगाबाद में 18, नागपुर में 12 और अकोला क्षेत्र में पांच नये मामले सामने आए।

    (एजेंसी इनपुट्स के साथ)