Local Train

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra Corona Updates) में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन सब के बीच मुंबई (Mumbai) में एक बार फिर कोविड (COVID-19) के मामले बढ़ गए हैं। बताना चाहते हैं कि पिछले 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र में कोरोना के 9500 से अधिक नए केस सामने आए हैं। साथ ही मुंबई में आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है। यही कारण है कि मुंबई की लाइफ लाइन लोकल (Mumbai Local Train) में आम लोगों को यात्रा की इजाजत मिलने में अब और समय लग सकता है।

    ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 9 हजार 538 नए केस दर्ज हुए हैं। साथ ही 147 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में 540 नए केस दर्ज हुए हैं। जिसके चलते मुंबई लोकल में यात्रा की आस लगाए बैठे आम आदमी को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल पिछले कई दिनों से मुंबई लोकल में वैक्सीन लगा चुके आम लोगों को यात्रा की अनुमति मिले ऐसी मांग उठती रही है। लेकिन अब कोरोना के मामले बढ़ने से सरकार इसकी इजाजत नहीं देनेवाली है। 

    वहीं दूसरी तरफ मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने वैक्सीनेशन और कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर बयान दिया है। केंद्र से जैसे – जैसे वैक्सीन आ रही है वैसे हम महाराष्ट्र और मुंबई को वैक्सीन दे रहे हैं ताकि तीसरी लहर को रोका जा सके।