paalghar
Pic : ANI

    Loading

    पालघर. एक बड़ी खबर के अनुसार महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के पालघर के बोइसर तारापुर औद्योगिक क्षेत्र (Plaghar’s Boisar Tarapur Industrial area) में बीते शनिवार की रात भारत केमिकल्स (Bharat Chemicals) में एक जोरदार विस्फोट (Explosion) हुआ है।  इस हादसे के घायलों को तुरनत ही तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया।  फिलहाल खबर पर अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। 

    दरअसल बीती रात को  पालघर के बोइसर तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में भारत केमिकल्स में एक गगनभेदी विस्पोट हुआ है।  फिलहाल विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।  अभी भी फायर टेंडर मौके पर मौजूद है।  विस्फोट की आवाज इतनी भयंकर थी कि यह आसपास के इलाके में भी सुनी गई है।  

    घटना के अनुसार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रसायन कंपनी के संयंत्र में विस्फोट के बाद आग लग जाने से पांच कर्मचारी झुलस गए। दमकल अधिकारी ने रविवार को बताया कि यहां बोइसर औद्योगिक इलाके में स्थित रासायनिक संयंत्र में शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे विस्फोट हुआ।

    इस बारे में सूचित किए जाने पर स्थानीय दमकल कर्मी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य किया। बोइसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्फोट के बाद लगी आग के कारण पांच कर्मी झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट क्यों हुआ। मामले की जांच जारी है।