maharashtra-news-nagpur-nana-patole-adv-satish-uke-ed-raid

सीआरपीएफ के जवान इस समय उके के घर के बाहर नज़र आ रहे हैं।

    Loading

    नागपुर: शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस (Congress) प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) के वकील सतीश उके के (Adv Satish Uke) घर छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी गुरुवार सुबह से नागपुर (Nagpur) में सतीश उके के घर पर छापेमारी शुरू की है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि छापेमारी किस मामले में हो रही है। सीआरपीएफ के जवान इस समय उके के घर के बाहर नज़र आ रहे हैं।

    वकील सतीश उके (Adv Satish Uke) ने पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ चुनावी याचिका दायर की थी। तब भी सतीश उके काफी चर्चा में रहते थे। फोन टैपिंग मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की ओर से केस दर्ज किया गया था। सतीश उके एक हाई प्रोफाइल वकील के रूप में जाने जाते हैं। 

    नागपुर (Nagpur) के जाने-माने वकील सतीश उके के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। ईडी अधिकारियों ने गुरुवार सुबह करीब 5 बजे पार्वती नगर इलाके में स्थित घर पर छापा मारा। फिलहाल वकील सतीश उके और उनके भाई प्रदीप उके घर पर हैं। अपराध शाखा द्वारा उके को नागपुर में जमीन के लेन-देन के संबंध में नोटिस जारी किया गया था। छापेमारी का संबंध इसी मामले से लग रहा है। उके के घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान और पुलिस नजर आ रहे हैं।

    हाल ही में सतीश उके ने शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Rout) से मुलाकात की थी। वह संजय राउत से नागपुर में तीन बार मिले थे। सतीश उके ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले के खिलाफ स्टैंड लिया था। वहीं, उन्होंने फोन टैपिंग मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की तरफ से केस लड़ा है।