
नई दिल्ली/धुले. महाराष्ट्र (Maharashtra) के राजनीतिक धरातल से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां शिंदे सरकार के एक कदावर मंत्री ने सुंदर आंखों के लिए अजीबो-गरीब दावा किया है। दरअसल उनका कहना है कि अगर आपको ऐश्वर्या राय जैसी सुंदर और सुरमई आंखें चाहिए, तो रोज मछली खाएं। अब इसे लेकर तगड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
दरअसल यह कारनामा महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में जनजातीय विकास मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित ने किया है। वे धुले जिले के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री वितरित के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम ने उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन पर दिए एक बयान ने सोशल मीडिया पर अब वायरल कर दिया गया है। उनका कहना है कि अगर आपको ऐश्वर्या राय जैसी आंखें चाहिए, तो रोज मछली खाएं।
Maharashtra Tribal Development Minister Vijaykumar Gavit says, “People who consume fish on a daily basis develop smooth skin and their eyes sparkle. If anyone looks at you, the person will get attracted (towards you). You must have seen the eyes of Aishwarya Rai. How beautiful… pic.twitter.com/gjuSY8ycTH
— ANI (@ANI) August 22, 2023
इस वायरल वीडियो में मंत्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, जो लोग रोजाना मछली खाते हैं, उनकी त्वचा सुंदर और चिकनी हो जाती है और उनकी आंखें चमकने लगती हैं। अगर कोई आपकी तरफ देखेगा तो वह आपकी ओर आकर्षित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं। दरअसल वह रोजाना मछली खाती थीं। क्या आपने उनकी आंखें देखी हैं? आपके पास भी उसके जैसी आंखें होंगी। उन्होंने कहा कि, मछली में कुछ तेल होते हैं, यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाती है।
इधर विजय कुमार गावित के बयान पर NCP ने नाराजगी जताई। वहीं, खुद BJP विधायक नितेश राणे ने कहा कि, मैं रोज मछली खाता हूं। मेरी आंखें वैसी हो जानी चाहिए थीं। मैं गावित साहब से पूछूंगा कि क्या इस पर कोई शोध है? इसके बाद कई नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी आपत्ति जताई और उन्हें नसीहत दी कि वे इन सब बातों की जगह जनता की सेवा में ज्यादा ध्यान दे |