Corona Death in Maharashtra
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 2,900 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जिनमें अकेले मुंबई (Mumbai) के 1700 से ज्यादा मरीज शामिल है।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,922 नए मामले सामने आए हैं, इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,07,631 हो गई है। वहीं, राज्य में आज महामारी से एक की मौत होने से मृतक संख्या 1,47,868 पर पहुंच गई है।

    पुणे में मिला BA.5 वैरिएंट संक्रमित

    वहीं, राज्य में आज ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.5 का एक और मरीज मिला। पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज की होल जीनोमिक सीक्वेंसिंग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पुणे की एक 37 वर्षीय व्यक्ति BA.5 वैरिएंट पॉजिटिव पाया गया। महिला असीमटोमैटिक थी और होम आइसोलेशन में ठीक हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, मरीज के नमूने को भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, पुणे में संसाधित किया गया था।

    उक्त रोगी 21 मई को इंग्लैंड से भारत लौटा था। जिसके बाद वह 2 जून को कोरोना के चपेट में आ गया। उसमें बीमारी के हल्के लक्षण थे और वह होम आइसोलेशन में ठीक हो गया। वह कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज ले चुका है।

    1392 लोग कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1392 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,44,905 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14,858 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.94% और डेथ रेट 1.86% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 1745 नए केस, एक की मौत

    राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1745 नए मामले और एक मौत दर्ज की गई। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,078,944 हो गई है। शहर में अब तक 19,571 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। शहर में आज 888 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,049,326 हो गई है। फिलहाल शहर में 10,047 एक्टिव मरीज है।