corona
Representative Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) पर कोरोना की चौथी लहर (Fourth Wave of Corona) का खतरा मंडरा रहा है। मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव मरीज की संख्या 6 हजार के करीब पहुंच गए हैं। ऐसे में उद्धव ठाकरे सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने कहा है कि अगर कोरोना के मामले ऐसे बढ़ते रहे तो राज्य में मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया जाएगा और अन्य प्रतिबंध लागू कर दिए जाएंगे। इस बीच राज्य में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से एक मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,357 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,91,703 और मृतक संख्या 1,47,865 पर पहुंच गई है।

    595 हुए कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 595 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,37,950 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5,888 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.05% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 889 नए केस

    राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 889 नए मामले और एक मौत दर्ज की गई है। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,068,897 हो गई है। शहर में अब तक 16,568 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 329 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,045,035 हो गई है। फिलहाल शहर में 4,294 एक्टिव मरीज है।