Mumbai Local Train
File Photo

    Loading

    मुंबई: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Violence) में हुई हिंसा के विरोध में आज महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में बंद (Maharashtra Bandh) का आह्वान किया गया है। यह बंद महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के तीनों गठबंधन दलों कांग्रेस (Congress), एनसीपी (NCP) और शिवसेना (Shivsena) ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की घटना में मारे गए किसानों के समर्थन में सोमवार को राज्‍यव्‍यापी बंद का आह्वान किया है। जिसके बाद मुंबई समेत राज्य के लगभग सभी हिस्सों में दुकानें और सेवाएं बंद हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कहा है कि, मुंबई में लोकल ट्रेनें (Mumbai Local Train) चालू रहेंगी। वहीं ज़रूरी सेवाओं पर कोई भी रोक टोक नहीं हैं।

    मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। इस ट्वीट में मुंबई पुलिस ने कहा है कि, मुंबई लोकल ट्रेनें अपने नियमित समय पर चल रही हैं, इसलिए आप अपने दिन की योजना उसी के अनुसार बना सकते हैं। आवश्यक सेवाएं हमेशा की तरह काम कर रही हैं।” बता दें कि, महाराष्ट्र बंद के दौरान राज्य की महाविकास अघाड़ी की तीनों पार्टियां संयुक्‍त रूप से प्रदर्शन कर घटना का विरोध भी करेंगी।

    गौरतलब है कि, लखीमपुर खीरी की घटना में कुल 8 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से 4 किसान थे। मामले में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिनमें कार से किसानों को कुचलते हुए देखा जा सकता है। इस केस में केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

    महाराष्ट्र बंद के दौरान मुंबई पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने लिए सड़कों पर अपने जवानों की तैनाती की है। जगह-जगह पुलिस नाकाबंदी कर रही है। बंदोबस्त के पुलिस ने राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) की तीन कंपनियां, होमगार्ड के 500 जवान और स्थानीय सशस्त्र इकाइयों के 400 जवानों को पहले से ही नवरात्रि के मद्देनज़र तैनात किए हुए हैं।