With the onset of monsoon, at least 2 died in accidents in Mumbai due to water

    Loading

    नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में आज भी गर्मी के कारण लोगों की हालत बुरी हो रही है। तो देश के कई जगह मौसम मेहरबान है। मुंबई (Mumbai) के कुछ इलाकों में बारिश ने दस्तक दे दी है। मुंबई के कई जगहों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। हालांकि ज्यादा बारिश के कारण कुछ जगहों में लोगों के हाल बेहाल हो गए है। हाल ही में खबर मिली है कि, नासिक (Nashik) में दो लोगों की मौत की खबर है। 

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर कई अनुमान लगा रहे है। उन्होंने पहले कहा था कि, 11 जून तक दक्षिण पश्चिमी मानसून मुंबई पहुंच जाएगा। लेकिन अब विभाग का कहना है कि मानसून 15 जून तक दक्षिण पश्चिमी जगहों पर दस्तक दे सकता है।  पिछले 24 घंटे के अंदर मुंबई के जुहू एयरपोर्ट के इलाके में 56 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में झमाझम बारिश हुई। 

    वहीं, स्काईमेट वेदर के अनुसार, ये पहली प्री-मानसून बारिश थी। इस दौरान मुंबई के सांताक्रूज में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मुंबई में जमकर बारिश हुई। मुंबई शहर के कई इलाकों में शनिवार को भी बारिश हुई। 

    इतना ही नहीं तेज हवाओं और बारिश के कारण नासिक में में दो लोगों की मौत हो गई है। नासिक के त्र्यंबकेशवर में एक ऑटो पर 2 बड़े पेड़ गिर गए। इसके ऑटो में सवार एक यात्री और ऑटो चालक की जान चली गई। बाकी 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

    दूसरी तरफ ठाणे में तेज हवाओं और बारिश के चलते एक पेड़ उखड़कर टेम्पो पर गिर गया। टेम्पो माजीवाड़ा इलाके के लोधा पैराडाइज के पास खड़ा हुआ था। है;हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।