corona crisis

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) में शुक्रवार को भी कोविड (Covid) के कारण किसी भी मरीज (Patient) की मृत्यु (Death) नहीं हुई है। फरवरी महीने में यह छठी बार हुआ है कि बीमारी के कारण किसी की मौत नहीं हुई है। जबकि राज्य में पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों ने दम तोड़ा है। राज्य में शुक्रवार को 973 नए कोविड मरीज मिले हैं, जबकि मुंबई में 21,508 टेस्टिंग के बाद 128 नए कोविड मरीज मिले हैं। यानी मुंबई की पॉजिटिविटी रेट 0.59 फीसदी रही। 

    जनवरी की तुलना में फरवरी में कोविड टेस्टिंग में लगभग 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी महीने में मुंबई में 15 लाख टेस्ट हुए थे, लेकिन 23 फरवरी तक 7 लाख टेस्ट ही हो पाए। मनपा अधिकारियों की माने केंद्र द्वारा टेस्टिंग के गाइडलाइन में बदलाव के बाद टेस्टिंग पर काफी असर पड़ा है। संक्रमित के संपर्क में आए बिना लक्षण वाले लोगों की टेस्टिंग भी अब नहीं की जा रही है।

    1014 एक्टिव मरीज मुंबई 

    रेलवे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी टेस्टिंग कैंप हटा दिए हैं। विदेश से आनेवाले यात्रियों ने यदि वैक्सीन की दोनों डोज ली है तो उन्हें भी टेस्टिंग कराने की जरूरत है। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या लुढ़कर 8,688 पर पहुंच गई है, जिसमें 1014 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं। राज्य में शुक्रवार को ओमिक्रॉन के 62 नए मरीज मिले इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या 4629 हो गई है, जिसमें से 4456 मरीज ठीक हो चुके हैं।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 161,33,452
    • कुल पॉजिटिव केस- 1,056,207
    • कुल मौत- 16,691
    • कुल ठीक हुए- 1,035,626
    • डबलिंग रेट- 4238 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 0

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 7,76,58,977
    • कुल पॉजिटिव केस- 78,63,623
    • कुल मौत – 143687
    • कुल ठीक हुए- 77,07,254