corona
File Photo

    Loading

    मुंबई:  मुंबई (Mumbai) में शुक्रवार को 33834 कोविड टेस्टिंग करने के बाद 262 नए मरीज (New Patients) मिले हैं। जबकि राज्य में 997 नए कोविड मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 41 मौतें हुई हैं, जिसमें से केवल एक की मौत (Death) मुंबई में हुई है। काफी दिनों बाद राज्य में बड़ी संख्या में मौत दर्ज की गई है। 

    राज्य में 12,290 एक्टिव मरीज (Active Patient) हैं, जिसमें से 2960 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं। मुंबई और राज्य की रिकवरी रेट 97 प्रतिशत है।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 118,26,080
    • कुल पॉजिटिव केस- 759081
    • कुल मौत- 16288
    • कुल ठीक हुए- 737340
    • डबलिंग रेट- 3136 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 15

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,37,47,431
    • कुल पॉजिटिव केस- 66,22,345
    • कुल मौत- 140516
    • कुल ठीक हुए- 64,65,893