Prediction for BJP in Lok Sabha Election

Loading

  • ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सत्ता परिवर्तन का नहीं है योग   
  • 360 सीटों के साथ मोदी बनाएंगे सरकार
  • 2024 में मचेगी बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल
मुंबई: देश में 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। देश के सभी राजनीतिक दल भी साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। विपक्ष भी चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहा है और अधिकतर विपक्षी दल भाजपा को चुनाव में हराने के सपने देख रहे हैं और गठबंधन बनाकर भाजपा को घेरने की कवायद में लगे हैं। वहीं ज्योतिष का मानना है कि ग्रह-गोचर के लिहाज से साल 2024 में राजनीतिक उथल-पुथल तो मचेगी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के योग नहीं हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार बनाते हुए हैट्रिक बनाने की संभावना अधिक दिख रही है। 

मोदी को स्वास्थ्य समस्याओं का करना पड़ेगा सामना
पंडित अशोक मिश्रा ने बताया कि नए संवत्सर विक्रम संवत 2081 का नाम पिंगल है। वहीं श्रीशालीवाहन शक संवत 1946 भी है और इसका नाम क्रोधी है। वहीं नए संवत्सर और शक संवत के राजा मंगल और मंत्री शनिदेव रहेंगे। ज्योतिष के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने की संभावना स्पष्ट दिखाई देती है। इस चुनाव में महिला और युवा वर्ग को मौका मिलने के योग बन रहे हैं। कई महिला चेहरों के उदय होने के योग हैं। वहीं कांग्रेस और भाजपा में नेताओं का बगावती दौर भी जारी रहने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, दुनिया में भी भारत की साख बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। वहीं मोदी को स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। विदेशी राजनीति में भी भारत का परचम लहराने की संभावना है। 

 
360 सीटों के साथ मोदी बनाएंगे सरकार
आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 360 से 370 सीटों के साथ मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी। ज्योतिष गुरु संजय रथ ने कहा कि ज्योतिष गणना के अनुसार भाजपा यह सीटे मिल रही है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले ज्योतिष गणना कर बताया था। इस बार भाजपा को तीन सौ से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास समृद्धि शाली इतिहास है. इसके बारे में लोग जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। 

 
भाजपा के ओपनिंग तिथि 6 अप्रैल, 1980 है, इसके आधार पर भाजपा का भाग्यांक एक अंक आता है। एक अंक का स्वामी सूर्य है। कांग्रेस की ओपनिंग तिथि 28 दिसंबर, 1885 है और 9 भाग्यांक है। जिसका स्वामी मंगल है। अगर चुनाव की तिथि को देखे तो सूर्य उच्च राशि का है। इसी कारण भाजपा सबसे आगे रहेगी और पुनः सत्ता में वापस आएगी, चुनाव में कांग्रेस इंडिया एलायंस मुख्य भूमिका में है और कांग्रेस का भाग्यांक मंगल है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाएगी। 

राहुल गांधी के लिए साल 2024 उनकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट साबित होने जा रहा है। भारतीय राजनीति में वह अपने आप को पुनर्स्थापित करने जा रहे हैं। 2024 निश्चित तौर पर राहुल गांधी के लिए स्वर्णिम साल होने जा रहा है। बहुत सारे प्रदेशों में कांग्रेस की स्थिति सुधरती दिखाई देगी। राहुल गांधी में एक नया जोश और जुनून दिखाई देगा, जो उनके आने वाले समय को बेहतर बनाने जा रहा है। 
 
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की कुंडली में गुरु की दृष्टि भाग्य स्थान पर है। चंद्र भी गुरु के घर में धनु राशि में है। राहुल की कुंडली में लग्न का स्वामी शुक्र है जो दशम स्थान में बैठा है, लेकिन ग्रह शनि नीचे है। चंद्रमा के आगे भाव और पीछे भाव में कोई ग्रह नहीं है। इसीलिए विपरीत राजयोग निर्माण हो रहा है और पंच महापुरुष राजयोग में से कोई भी एक राजयोग नहीं है। मोदी की कुंडली में मंगल की महादशा नवंबर, 2021 में प्रारंभ हुई थी और 29 नवंबर 2028 तक चलेगी। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को देवताओं का सेनापति माना गया है जोकि शुभ मंगल विजय दिलाने वाला ग्रह होता है।