42 हजार करोड़ का हो सकता है मुंबई महानगरपालिका का बजट, आज स्थायी समिति में ऑनलाइन पेश किया जाएगा बजट

    Loading

    मुंबई: चुनावी वर्ष में मुंबई महानगरपालिका का बजट 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो सकता है। मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर इकबाल सिंह चहल गुरुवार को सुबह 11 बजे वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट स्थायी समिति अध्यक्ष यशवंत जाधव को ऑनलाइन पेश करेंगे। जबकि इसके पहले अतिरिक्तमहानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिड़े सुबह 10 बजे शिक्षा बजट शिक्षा समिति अध्यक्ष को सुपुर्द करेंगी। महानगरपालिका  बजट पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं।  

    पिछले वर्ष महानगरपालिका कमिश्नर ने 39038.83 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। चुनावी वर्ष में किसी तरह के नए टैक्स की संभावना भले ही नहीं है, लेकिन बजट का आकार 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है। वर्ष 2019-20 में 2748.43  करोड़ का बजट, पेश किया गया था।

    सरकार ने घरों का प्रॉपर्टी टैक्स माफ कर दिया  

    अप्रैल महीने में महानगरपालिका चुनाव हो सकता है। जिसकी वजह से मुंबईवासियों को खुश करने का प्रयास शिवसेना की तरफ से किया जा रहा है। कोरोना नियंत्रण के लिए महानगरपालिका प्रशासन ने आंतरिक निधि से 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किया है। जीएसटी से भी 9 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होना है। सरकार ने 500 वर्ग तक के घरों का प्रॉपर्टी टैक्स माफ कर दिया है। इसका असर भी महानगरपालिका के बजट में देखने को मिल सकता है।