मुंबई : दादर (पूर्व) स्थित दादर टीटी (Dadar TT), दादर सर्कल के पास 27 अक्टूबर को सुबह तेजस्विनी बेस्ट बस (Tejaswini BEST Bus) की टक्कर डंपर से होने के कारण ड्राइवर और कंडक्टर सहित 10 लोग ज़ख्मी हो गए थे। घायलों का सायन अस्पताल (Sion Hospital) में भर्ती (Injured) कराया गया था। उपचार के दौरान बेस्ट बस ड्राइवर राजेंद्र की मौत हो (Death) गई। अस्पताल के सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणधीर सिंह ने यह जानकारी दी।
बेस्ट प्रशासन के अनुसार सुबह 7.15 बजे बेस्ट बस रूट नंबर 22 मरोल मरोशी से पायधुनी जानेवाली बस की टक्कर एक डंपर से हो गई थी। इस दुर्घटना में 10 लोग ज़ख्मी हुए हुए थे। इसमें से 29 अक्टूबर को ड्राइवर राजेन्द्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 3 की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
4 लोगों को मिला डिस्चार्ज
अस्पताल में इलाज करा रहे अन्य 4 घायलों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। बस ड्राइवर राजेन्द्र (53) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि कंडक्टर काशीराम धुरी (57) यात्री सुल्तान (50) रुपाली गायकवाड़ (36) की हालत नाजुक बनी हुई है।