Mantraylay

Loading

मुंबई: गंभीर रूप से बीमार हजारों जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष (Chief Minister Medical Assistance Fund) वरदान साबित हो रहा हैं। पिछले नौ माह में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष से लगभग 6,200 जरूरतमंद मरीजों (Patients) को 50.55 करोड़ रुपए की मदद (Help) दिलाई गई हैं। पिछले नौ माह में राज्य के जरूरतमंद मरीजों को दी गई रिकॉर्ड मदद के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष के प्रमुख मंगेश चिवटे (Mangesh Chiwte) ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के मार्गदर्शन और निर्देश पर सहायता कोष के मापदंड में बदलाव कर महंगे इलाज (Expensive Treatment) वाली कुछ और बीमारियों को इसमें शामिल किया गया है। 

मंगेश चिवटे ने कहा कि कई महंगी बीमारियां जिनमें फेफड़े की सर्जरी, घुटने, हिप रिप्लेसमेंट, सर्जरी के साथ ही दुर्घटना के मरीजों को भी इस योजना से समय पर आर्थिक मदद दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष के प्रमुख मंगेश चिवटे मरीजों को समय पर आर्थिक मदद मिले इसके लिए स्वयं फॉलोअप करते रहते हैं।

पिछली सरकार की ढ़ाई करोड़ रुपए की मदद

चिवटे ने कहा कि राज्य में सरकार बदलने के बाद शिंदे सरकार पर ‘50 खोके (करोड़) एक दम ओके’ जैसे गलत आरोप विपक्षी लगा रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष ने राज्य में आम मरीजों की सेवा के लिए आवश्यक 50 खोके (करोड़) की मदद की है, जबकि पिछली सरकार ने ढ़ाई साल में मरीजों को मात्र ढ़ाई करोड़ की सहायता की थी।

लगातार बढ़ रहे हैं लाभार्थी

मंगेश चिवटे के अनुसार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में सीएम चिकित्सा सहायता कक्ष पहले दिन से मरीजों के लिए समर्पित है। जुलाई महीने में 194 मरीजों को 83 लाख रुपए की मदद, अगस्त में 276 मरीजों को 1 करोड़ 40 लाख, सितंबर में 336 मरीजों को 1 करोड़ 93 लाख, अक्टूबर में  256 मरीजों को 2 करोड़ 21 लाख, नवंबर में  527 मरीजों को 4 करोड़ 50 लाख, दिसंबर में 1,013 मरीजों को 8 करोड़ 52 लाख और जनवरी 2023 में 1,060 मरीजों को रिकॉर्ड 8 करोड़  89 लाख रुपए, फरवरी में 1,237 मरीजों को 10.27 करोड़ और मार्च में लगभग 12 करोड़ रुपए चिकित्सा सहायता के रूप में उपलब्ध कराए गए।

आवेदन के लिए वेबसाइट उपलब्ध

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इस सेल की कार्य पद्धति, सहायता के मापदंड में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इसके तहत वेबसाइट mahacmmrf.com को लॉन्च किया गया है, ताकि जरूरतमंदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आसान हो सके।