Hansa Building Fire
ANI Photo

    Loading

    मुंबई. मुंबई (Mumbai) के कांदिवली (Kandivali) स्थित हंसा हेरिटेज बिल्डिंग (Hansa Heritage Building Fire) के 14वीं मंजिल पर शनिवार को अचानक आग लग गई। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की लगभग सात गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची, जो आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। जिसमें से एक की मौत हो गई है।

    फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने बिल्डिंग में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। पांच लोगों के फंसे होने की खबर है। अब तक आग में फंसे 5 से 7 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    वहीं मुंबई मेयर किशोरी पेडणेकर मौके पर जायजा लेने पहुंची। मेयर ने बताया कि आग लगने की घटना प्रथम दृश्य दीवाली (भाऊ बीज) के मौके पर जलाए गए दीप से हुई है। बिल्डिंग के आसपास के लोगों को भी खाली कराया गया है।

    गौरतलब है कि अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से आईसीयू में भर्ती चार महिलाओं सहित 11 बुजुर्ग कोविड ​​​​पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई थी। आग अस्पताल के भूतल पर शनिवार सुबह 11 बजे लगी, जहां 17 मरीज भर्ती थे, जिनमें से कम से कम 15 वेंटिलेटर या ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

    महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। डीसी को घटना की जांच करने और एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया।