Arrest
File Photo

    Loading

    मुंबई: अग्रीपाड़ा पुलिस (Agripada Police) ने एक बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) सहित चार लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है जिन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच विभाग का अधिकारी बता कर सोने पिघलाने वाले एक व्यापारी (Businessman) की कंपनी के यहां छापा मारा और कार्रवाई नहीं करने के बदले उससे 4 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे। 

    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बर्खास्त कांस्टेबल चंद्रकांत गावारे (52) और उसके दो साथी योगेश लाड (40), सागर राजबहादुर सिंह (39) के अलावा व्यापारी के ठिकाने की ख़बर देने वाले नावेद सलीम परमार के रूप में की है। 

    गिरफ्तारी की धमकी भी दी

    पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता सिराज शेख की एक कंपनी है जिसमे वह सोना पिघलाने का काम करते है बुधवार की दोपहर गावारे ने अपने दोनों साथियों के साथ शेख की कंपनी में रेड डाला और खुद की पहचान क्राइम ब्रांच अधिकारी बताया। उन्होंने उससे कहा कि उसके पास कंपनी चलाने के लिए आवश्यक अनुमति नहीं है, जबकि उसने गैस सिलेंडर का उपयोग करने की अनुमति भी नहीं ली है जिसका उपयोग वह सोने को पिघलाने के लिए कर रहा हैं। उन्होंने सोने के कीमती सामान और उसकी सोने की पिघलने वाली मशीनों को जब्त करने के अलावा शेख को भी गिरफ्तार करने की धमकी। दी जिसके बाद उसे कम से कम छह महीने के लिए जेल में रहना पड़ेगा ऐसा कह कर डराया था। 

    सीसीटीवी कैमरे से मिली मदद

    शिकायतकर्ता ने उन्हें गिरफ्तार न करने का अनुरोध किया, तो गवारे ने उससे 4 लाख रुपए की मांग की, लेकिन शेख ने उसे बताया कि उसके पास इतनी नकदी नहीं है और उसने अपने दोस्त से कर्ज लेकर उन्हें रकम दे दिया। जब यह बात शेख ने अपने घर वालों को बताया तो उन्होंने अग्रीपाड़ा पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहले बर्खास्त कांस्टेबल चंद्रकांत गावारे को पकड़ा और उसके बाद उसके तीन साथियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने विभिन्न धारोओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।