Lady don Mumbai

Loading

Ghatkopar’s Lady Don: पंतनगर पुलिस ने एक कुख्यात महिला को पूर्व नगरसेवक और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता परमेश्वर कदम की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार (Arrest) किया है। गिरफ्तार महिला को ‘लेडी डॉन’ (Lady Don) और ‘गॉडमदर ऑफ घाटकोपर’ (Ghatkopar) के नाम से भी जाना जाता है। 

पुलिस के मुताबिक पिछले साल अगस्त में कदम द्वारा घाटकोपर के कामराज नगर में कई अवैध रूप से निर्मित इमारतों के बारे में शिकायत करने के बाद करीमा शेख को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद बीएमसी ने उन संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया था। ये कथित अवैध संरचनाएं शेख और उसके गुर्गों द्वारा प्रबंधित भू-माफिया के स्वामित्व में थीं। न केवल कामराज नगर में बल्कि विक्रोली के कन्नमवार नगर और नेताजी नगर में भी विध्वंस के बाद यह ज्ञात हुआ कि शेख को बड़े वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा था। 

शेख के लोगों ने कदम को धमकी देना शुरू कर दिया कि उसे मार दिया जाएगा, क्योंकि वह उनके ‘व्यवसाय’ के लिए परेशानी बन रहा था। शेख 2021 से फरार थी और बाद में कदम से संबंधित मामले में पंतनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पंतनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश केवले ने बताया की, करीमा शेख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और शनिवार को वह जमानत पर बाहर आ गई। जैसे ही उसे जमानत पर रिहा किया गया, वह सीधे उस गवाह के पास गई जिसने कदम मामले में अपना बयान दिया था। उसने बयान देने और उसके खिलाफ जाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसी दिन, गवाह, 28 वर्षीय आदिल शेख ने हमसे संपर्क किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिसके उसे फिर गिरफ्तार किया गया है।