Mumbai Vaccination Updates : Fake vaccination certificate gang busted in Mumbai amid rising Omicron cases in Maharashtra, police arrested two people
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वैक्सीन  (Corona Vaccine) की फर्स्ट डोज (First Dose) लेने वालों की संख्या लगभग 50 फीसदी तक पहुंच गई है। लोगों ने वैक्सीन (Vaccine) का पहला डोज ले लिया है। ऐसे में राज्य के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है ही इसी के साथ कोरोना से चल रही जंग में टीकाकरण (Vaccination) के चलते कुछ हद्द तक लोगों को सुरक्षा भी मिलेगी, लेकिन अब भी राज्य के 50 फ़ीसदी से अधिक लोग फुल इम्युनिटी से कोसो दूर है।

    सितंबर के अंत या अक्टूबर के शुरुआत में कोरोना की तीसरी लहर आने का अंदेशा जताया गया है। ऐसे में इस कोरोना की लहर के प्रभाव को कम करने के लिए टीकाकरण पर अधिक जोर दिया जा रहा है। बुधवार को राज्य में रिकॉर्ड तोड़ 15 लाख लोगों टीकाकरण एक दिन में किया गया। कोविन के मुताबिक राज्य में  अबतक 6 करोड़ 65 लाख 64 हजार 817 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इसमें से 4 करोड़ 83 लाख 7 हजार 697 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज, जबकि 1 करोड़ 82 लाख 57 हजार 120 लोगों को वैक्सीन का दोनो डोज दिया गया है। 

    अब भी 50 फीसदी लोग बाकी 

    राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य में लगभग 50 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज मिल गई है, लेकिन अब भी 50 फीसदी लोग बाकी है। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है, लेकिन अब भी काफी कार्य करना बाकी है। कोरोना का खतरा अब भी बना हुआ है ऐसे में लोग समय पर वैक्सीन लेकर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

    टीका लेने में कौन है आगे

    राज्य में टीका लेने के मामले फिलहाल पुरुष ही आगे हैं। राज्य में अब तक 3 करोड़ 60 लाख 94 हजार 634 पुरुषों ने वैक्सीन की एक या फिर दो डोज ली है। जबकि राज्य की 3 करोड़ 4 लाख 57 हजार 927 महिलाओं ने वैक्सीन ली है। जबकि अन्य 12256 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली है।

    मुंबई में शुक्रवार को बंद रहेंगे केंद्र

    मनपा मुंबईकरों के टीकाकरण पर अधिक से अधिक जोर दे रही है खासकर सेकंड डोज वालों को प्राथमिकता देने को लेकर योजना बनाई जा रही है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को मनपा और सरकारी टीकाकरण केंद्र बंद रहेंगे।

    राज्य में 16 जनवरी से शुरू टीकाकरण अभियान में अब तक 45 से अधिक उम्र के 56 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है, जबकि 18 से 44 उम्र के 40 फीसदी लोगों का फर्स्ट डोज कम्पलीट हुआ है। टीकाकरण की मुहिम को काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, लेकिन सब भी कई लोगों का टीकाकरण बाकी है। ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और जल्द से जल्द वैक्सीन लें।

    -डॉ. अर्चना पाटिल, संयुक्त निदेशक, डायरेक्टरेट ऑफ हेल्थ एंड सर्विसेस

    टॉप 5 जिले

    जिले      कुल टीकाकरण
    मुंबई   10798700
    पुणे  8915955
    ठाणे 5476767
    नागपुर 3233689
    नाशिक  2923150