Many welfare schemes started for Divyang: Manoj Kotak

    Loading

    मुंबई : बीजेपी सांसद (BJP MP) मनोज कोटक (Manoj Kotak) की पहल से  केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगो के सशक्तिकरण के लिए  ADIP योजना के अंतर्गत “सामाजिक अधिकारिता शिविर” (Social Empowerment Camp) का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगजनो को आवश्यक सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरित किया गया। जिसके अंतर्गत ट्रायसाईक्ल, फोल्डिंग व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, स्मार्ट फोन और अन्य उपकरणों  का समावेश है। कुल 1416 दिव्यांगजन इसके लाभार्थी हैं। यह सारा उपकरण दो दिन में वितरित किया जाएगा। इसके पहले भांडूप ,घाटकोपर, गोवंडी (Bhandup, Ghatkopar, Govandi) में कैंप (Camp) लगाकर दिव्यांगजनो का असेसमेंट किया गया था।

    इस सहायक  उपकरण वितरण समारोह का आयोजन आज भांडूप के डीएवी कॉलेज में किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले, सांसद गोपाल शेट्टी, बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

    इस मौके पर मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि “आज दिव्यंगजनो को सहायक उपकरण दिए गए। सांसद मनोज कोटक के अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम संपन्न   हुआ। भविष्य में हमारे मंत्रालय की यह योजना है की दिव्यांगों की स्पोर्ट्स एक्टिविटी हम ज्यादा बढ़ाएं और उनके कल्याण के ज्यादा फंड उपलब्ध कराएं”।

    सांसद मनोज कोटक ने कहा है कि “दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर आज इस कार्यकम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन का पहला फेज है, जिसका लाभ 1416 दिव्यंगजनो को मिला है। आगे भी कार्यकताओं के सहयोग से ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए  कोटक ने कहा कि उनके पहल से वर्ष 2014 के बाद आम लोगों के लाभ के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ हुई हैं।