Loading

    मुंबई. विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मध्य रेलवे (Central Railway) के उपनगरीय खंडों पर रविवार (Sunday) को मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। सुबह 10.43 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक मुलुंड (Mulund) से छूटने वाली डाउन स्लो/सेमी फास्ट सेवाएं मुलुंड और दिवा स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी। सुबह 10.37 बजे से दोपहर 3.41 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो/सेमी फास्ट सेवाएं दिवा और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, दिवा और ठाणे स्टेशनों पर रुकेंगी और मुलुंड स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर फिर से रिडायवर्ट की जाएंगी। 

    सुबह 10.49 बजे से शाम 4.01 बजे तक पनवेल से सीएसएमटी के लिए  छूटने वाली अप हार्बर लाइन और सीएसएमटी  से सुबह 10.03 बजे से दोपहर 3.16 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। सुबह 9.01 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से  ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। 

    बीएसयू लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी

    सुबह 10.15 बजे से दोपहर 2.45 बजे तक नेरुल से खारकोपर के लिए छूटने वाली डाउन बीएसयू लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से दोपहर 3.15 बजे तक खारकोपर से नेरुल के लिए छूटने वाली अप बीएसयू लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि में  बेलापुर और खारकोपर के बीच बीएसयू लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी। इस दौरान सीएसएमटी-वाशी खंड पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी। ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।