mega block

    Loading

    मुंबई: मध्य रेल‍वे (Central Railway) मुंबई मंडल के उपनगरीय खंड पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए रविवार (Sunday) को मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। सुबह 10.18 बजे से दोपहर 3.36 बजे तक सीएसएमटी (CSMT) से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं माटुंगा (Matunga) और मुलुंड (Mulund) स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी और विद्याविहार, कांजुरमार्ग और नाहुर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। मुलुंड में पुनः अपने निर्धारित स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा।

    सुबह 10.37 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाएं मुलुंड और माटुंगा के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी और नाहूर, कांजुरमार्ग और विद्याविहार स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। माटुंगा स्टेशन पर पुनः अपने निर्धारित अप स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा। सुबह 11.34 बजे से शाम 4.47 बजे तक सीएसएमटी /वडाला रोड से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली और सीएसएमटी से सुबह 9.56 बजे से शाम 4.43 बजे तक बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

    पनवेल और कुर्ला से विशेष सेवाएं 

    सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से सीएसएमटी के लिए  छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 4.58 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से होकर यात्रा करने की अनुमति है।