Mumbai Beautification

Loading

मुंबई: मुंबई सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत चेंबूर में डॉ. अलॉयसियस सोरेस एवेन्यू (Dr. Aloysius Soares Avenue) को नया रूप दिया गया है। गुड़ी पड़वा के अवसर पर सांसद राहुल शेवाले (MP Rahul Shewale) मुंबई का पहला 3डी म्यूरल प्रोजेक्ट भित्ति चित्र का अनावरण किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के निर्देशानुसार, बीएमसी मुंबई के सौंदर्यीकरण पर 1,728 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। पूर्वी उपनगर के चेंबूर एम पश्चिम विभाग में डॉ. अलॉयसियस सोरेस स्ट्रीट पर सड़क के दोनों ओर सार्वजनिक दीवार पर एक त्रि-आयामी भित्ति चित्र बनाया गया है। 

सार्वजनिक दीवार पर त्रि-आयामी भित्ति चित्र बनाने के लिए मुंबई में यह पहली परियोजना है। इस सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन राहुल शेवाले ने किया। इस अवसर पर बीएमसी उपायुक्त हर्षद काले, एम वेस्ट वार्ड के सहायक आयुक्त विश्वास मोटे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

डॉ. अलॉयसियस सोरेस रोड का विशेष रूप से सौंदर्यीकरण किया गया

एम वेस्ट वार्ड स्थित डायमंड गार्डन से लेकर चेंबूर के गोल्फ कोर्स तक का पूरा डॉ. अलॉयसियस सोरेस रोड का विशेष रूप से सौंदर्यीकरण किया गया है। मुंबई में महत्वपूर्ण स्थानों को सड़क के दोनों किनारों पर दीवारों पर त्रि-आयामी भित्ति रूप में दर्शाया गया है। इनमें एशियाटिक लाइब्रेरी, राजाबाई टॉवर, बीएमसी मुख्यालय, मरीन ड्राइव क्षेत्र, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ऐतिहासिक इमारत, फिरोजशाह मेहता उद्यान (हैंगिंग गार्डन) में प्रसिद्ध बूढ़ी महिला का जूता, मेट्रो शामिल हैं। अब चेंबूर में मोनो जंक्शन और डॉ. सोरेस रोड पर इन भित्ति चित्रों को भी देखा जा सकता है।

एक कृत्रिम पेड़ भी लगाया गया 

पूर्वी उपनगर में एकमात्र गोल्फ कोर्स के रूप में पहचाने जाने वाले चेंबूर गोल्फ कोर्स की दीवारों पर भी गोल्फरों की मुद्राएं अनोखे तरीके से बनी है। इसी सड़क पर स्वतंत्र सैनिक उद्यान (चिमनी गार्डन) में पक्षियों के लिए आशियाना बनाने के लिए एक कृत्रिम पेड़ भी लगाया गया है। सहायक आयुक्त विश्वास मोटे ने कहा कि एम पश्चिम विभाग के इस प्रोजेक्ट ने निश्चित तौर पर चेंबूर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।