Maharashtra Corona Updates : Corona in Mumbai, 28 percent more in the first six days of September than in the previous month
File Photo : PTI

    Loading

    मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) को बड़ी राहत मिली है। यहां लगातार पांचवे दिन कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले 15 हजार से कम दर्ज किए गए हैं। जबकि 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं अच्छी बात यह रही कि 20 हजार से अधिक लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इस बात की जानकारी गुरुवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दी है।

    BMC के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटे में 13,702 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,69,989 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,426 पर पहुंच गई है।

    वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में 20,849 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 8,55,811 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 88 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वर्तमान में शहर में 95,123 एक्टिव मरीज हैं और सभी का इलाज चल रहा है।

    BMC के मुताबिक मुंबई में मिले नए मरीजों में से 11,510 मरीज (84%) एसिम्टोमैटिक है, जबकि 871 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें से 127 को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। वर्तमान में 2,806 मरीज ऑक्सीजन पर है। जबकि कुल 6,410 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मुंबई में 36,979 बेड्स है, जिसमें से 30,569 बेड्स खाली है।

    मुंबई में बीते 24 घंटे में 63,031 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है। यहां अब तक 144,55,514 नमूनों की जांच की जा चुकी है।