Mumbai,ltm police

    Loading

    मुंबई पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरों के गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की हैं। एलटी मार्ग पुलिस ने दिल्ली के 3 लुटेरों को देशी कट्टा और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपीयों ने मुंबई में सोने-चांदी की ज्वैलरी के लिए प्रसिद्ध झावेरी बाजार के दुकानों  में बंदूक की नोक पर डाका डालने का प्लान बनाया था। इसके पहले की वे लूट को अंजाम देते पुलिस ने बड़ी ही सतर्कता के साथ आरोपियों को धरदबोचा।

     परिमंडल 2 के उपाआयुक्त श्री नीलोत्पल के अनुसार, हमारे गुप्तचरों द्वारा हमें सूचना मिली थी की एलटी पुलिस स्टेशन के क्षेत्र झवेरी बाजार में दूसरे राज्यों से आये 6 से 7 लुटेरों का गिरोह 2 से 3 दिन में डाका डालने वाले हैं। जिसके लिए एरिया का रेकी कर रहें हैं। जिसके उपरांत हमने स्पेशल टीम गठित की।प्राप्त जानकारी के अनुसार मरीन लाइन स्टेशन से सटे पाटील गार्डन के पास लुटेरे एकत्रित होकर प्लान बना रहे थे। तभी पुलिस टीम ने जांच कर जैसे ही उन्हें  पकड़ने चले।तभी सभी आरोपी भागने लगे। जिसके बाद टीम ने बड़ी ही सफलता से राजेश राय 34 वर्ष ,सोनू उर्फ अमित बबलू चौधरी 23वर्ष  और संजय पाचकडी 33 वर्ष को धरदबोचा।

      पुलिस ने आरोपियों के पास से 1देशी कट्टा 2 पिस्टल, मोबाईल, आधारकार्ड सहित अन्य  दस्तावेज बरामद किया हैं।पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके तार और किन-किन राज्यों तक फैले हैं, इसकी जांच कर रही हैं।