ईडी ने मुंबई के पुर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे को एनएसई फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार किया
File

    Loading

    मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की कमान संभालने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे (Mumbai Police Commissioner Sanjay Pandey) ने मुंबई वासियों से सीधे संपर्क में रहने का वादा किया है। उन्होंने फेसबुक (Facebook) पर अपने मोबाइल नंबर शेयर करते हुए मुंबई वासियों की मदद, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।

    हमेशा सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव रहने वाले संजय पांडे ने गुरुवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि मुंबई पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा और मुंबईकरों की मदद के लिए 24 घंटे तैयार है। मुंबई शहर के साथ उनका भावनात्मक संबंध है। पिछले 30 वर्षों से वह पुलिस बल में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। मुंबई पुलिस की अपनी एक गौरवशाली परंपरा और इतिहास है। मुंबई पुलिस की तुलना हमेशा स्कॉटलैंड पुलिस से की जाती रही है।

    मुंबई के लोगों की सेवा का मिला अवसर

    मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में उन्हें मुंबई के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है। यह उनके लिए गौरवशाली और गर्व की बात है। इस कठिन समय में और समग्र रूप से कानून-व्यवस्था की दृष्टि से हमें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए यदि वह मुंबई पुलिस बल के कामकाज में सुधार की आवश्यकता महसूस करते हैं और उनका कोई सुझाव है, तो वह उन्हें उनके मोबाइल नंबर 9869702747 पर बता सकते हैं।

    मुंबई पुलिस 24 घंटे तैयार

    पांडे के कहा कि कभी-कभी छोटे-छोटे सुझाव भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इसलिए हम निश्चित रूप से सही निर्देशों के अनुसार परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे। दूसरी ओर वह मुंबई पुलिस के सभी अधिकारियों और नौकरशाहों के साथ-साथ मुंबई के लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि मुंबई पुलिस लोगों की मदद, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे तैयार है।

    सांप्रदायिक दंगों के दौरान मुंबई में थे डीसीपी  

    संजय पांडे 1986 बैच के एक IPS अधिकारी हैं, जो अपनी साफ छवि और भ्रष्टाचार और अपराधियों पर कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। वह सन 1992-93 में मुंबई में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान पुलिस उपायुक्त थे। 1995-99 की गठबंधन सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के एक मामले को उजागर करने के कारण पांडे सत्तारूढ़ दल का निशाने पर आ गए थे। पांडे को मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद पर हेमंत नगराले की जगह लाया गया है। नगराले का तबादला महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर किया गया है।