Mumbai Trans Harbour Link, Complete Update, MTHL Toll Rates, MTHL, Toll, MTHL Update

Loading

Mumbai Trans Harbour Link: नवी मुंबई को मुंबई से जोड़ने वाला मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL) का उद्घाटन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 किलोमीटर लंबे ब्रिज का लोकार्पण कर दिया है। समुद्र पर बने इस ट्रांसहार्बर लिंक की खूबी ये है कि यह पुल बनने से पहले से ही लोगों का ध्यान अपनी और खींच रहा था। मुंबई से नवी मुंबई पहुंचने के लिए करीब 2 घंटे का समय लगता है। लेकिन इस पुल की वजह से आधे घंटे के समय में मुंबई से नवी मुंबई तक पहुंचा जा सकता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस ब्रिज को इस्तेमाल करने से मुंबई के लोगों का काफी वक्त बचेगा। चलिए जानते हैं (Complete Update) क्या है इस नए ब्रिज की खूबी…
 
नया ब्रिज बचाएगा ईंधन
मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbour Link) के शुरू होने के साथ ही मुंबईकरों के वक्त के साथ-साथ ईंधन की भी बचत होने वाली है। दरअसल नवी मुंबई जाने के लिए मुंबई के लोगों लंबी दूरी तय करके और ट्रैफिक को पार करके जाना होता था। ऐसे में वहां तक पहुंचने में जितना फ्यूल लगता था, उसकी तुलना में इस ब्रिज से जाने पर लगने वाला फ्यूल काफी कम होगा ऐसे में ईंधन की बचत होगी। 
 

भूकंप के झटके झेलने में सक्षम
मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbour Link) को मजबूत बनाया गया है दरअसल इससे पहले भी इस तरह के ब्रिज का निर्माण किया गया है और कहा यह जा रहा है कि बनकर तैयार हुआ नवीनतम पुल पिछले सभी पुलों से अधिक मजबूती के साथ बनाया गया है। ऐसे में यह भूकंप के झटके झेलने में भी पूरी तरह से सक्षम है। 

 

कितना देना होगा टोल (MTHL Toll Rates

नवी मुंबई को मुंबई से जोड़ने वाला यह ब्रिज (Mumbai Trans Harbour Link) मुंबई के लोगों को सहूलियत देने के लिए खुल चुका है। लेकिन इसका फायदा उठाने के लिए मुंबई के लोगों को अपनी जेब ढीली करनी होगी। पुल से यात्रा करने के लिए ₹250 का टोल रखा गया है। यह सिर्फ एक तरफ का टोल है। अगर आपको वापसी करनी है तो फिर ढाई सौ रुपए और चुकाने होंगे, या आप रिटर्न सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें आने-जाने के लिए आपको कुल 375 रुपए चुकाने होंगे। 
 
 
डेली और मंथली पास 
दिन में कई बार आवाजाही करनी है तो उसके लिए डेली पास की सुविधा उपलब्ध है। डेली पास 625 में उपलब्ध है। इस पास के जरिए आप दिन में कई बार आवाजाही इस ब्रिज से कर सकते हैं। मुंबई में कुछ लोगों को नवी मुंबई पूरे महीने आवाजाही करनी होती है, ऐसे में मंथली पास की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें आप दिन में कई बार और पूरे महीने आवाजाही इस पुल पर कर सकते हैं, इसके लिए 12500 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। कहा यह जा रहा है पुल पर आवागमन शुरू होते ही मुंबई में ट्रैफिक कम हो जाएगा। 
 
पुल बनाने में कितना हुआ खर्च 
(Mumbai Trans Harbour Link) मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक का निर्माण साल 2018 में शुरू किया गया था। इसे बनने में करीब करीब 5 साल लग गए। मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाले इस ब्रिज को बनाने में कुल 18 हजार करोड़ रुपए की लागत लगी है। सरकार को अंदाजा है कि करीब पौने दो करोड रुपए की टोल वसूली रोज होगी।