Crime
File Photo

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) के कुर्ला (Kurla) में नेहरू नगर (Nehru Nagar) इलाके में एक 24 वर्षीय युवक की हत्या (Murder) का मामला सामने आया है। हालांकि नेहरू नगर पुलिस (Nehru Nagar Police) ने 40 वर्षीय हत्यारे को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है, लेकिन वह भी घायल हुआ था। इसके लिए आरोपी भी हॉस्पिटल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक की पहचान शुभम ज्ञानेश्वर दांगट और आरोपी की पहचान तानाजी परशुराम कवर के रूप में की है। 

    पुलिस के मुताबिक, हत्या बर्फ को तोड़ने का औजार से की गई है। पुलिस ने बताया की हत्या की वजह पुरानी रंजिश और केस वापस नहीं लेने पर हुआ विवाद है। 

    आरोपी और मृतक दोनों पड़ोसी 

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी और मृतक दोनों पड़ोसी है। साल 2017 में दोनों में कहासुनी हुई थी, तब तानाजी ने शुभम की मां पर लकड़े से हमला कर दिया था। जिसके बाद आरोपी तानाजी के खिलाफ़ मामला दर्ज हुआ था और तानाजी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। हालांकि कुछ दिन बाद आरोपी जमानत पर छूट गया था। आरोपी तानाजी ने मामले को वापस लेने की धमकी दी थी और इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया की तानाजी ने शुभम के सिर, छाती, पेट और हाथों पर बर्फ तोड़ने वाले तेज हथियार से हमला कर दिया था। घायल शुभम को इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सुभम की मौत हो गई। 

    आरोपी का अस्पताल में हो रहा इलाज

    नेहरू नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर भाबल ने बताया कि आरोपी भी घायल हुआ था और हमारी कस्टडी में है और उसका इलाज चल रहा है। गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच की जाएगी।