nupur sharma
File Photo

    नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से आ रही एक और बड़ी खबर के मुताबिक, पैगंबर मोहम्मद पर एक विवादित बयान देने के मामले में BJP की पूर्व नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की आज यानी शनिवार को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के सामने पेशी होगी। 

    गौरतलब है की मुंबई पुलिस ने उन्हें आज यानी 25 जून को पाइधोनी थाने में पेश होने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि, पुलिस का यह समन नूपुर के बयान की जांच और रिकॉर्डिंग के संबंध में ही हैं। वहीं पुलिस ने इससे पहले रजा अकादमी की शिकायत पर उनके खिलाफ एक मामला भी दर्ज किया था। हालांकि नूपुर शर्मा बीते कई दिनों से लापता भी हैं।

    हालाँकि इन सबके बीच नूपुर शर्मा मामले में एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो गया है। दरसक इसे शेयर करते हुए कई का कहना है कि BJP की पूर्व नेता नूपुर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। हालंकि ये वीडियो देखने पर दरअसल दो अलग-अलग वीडियोज का कोलाज प्रतीत होता है। पहला वीडियो किसी मैदान का लग रहा है जहाँ खूब सारी भीड़ इकठ्ठा है। वहां पर अफरा- तफरी का माहौल है। वहीं इसी बीच पीले कुर्ते वाली एक महिला को पुलिसवालों ने घेर रखा है। साथ ही उनके आसपास कई बैरिकेड्स भी दिख रहे हैं। हालाँकि विडियो की सहीं होने की पुष्टि अभी  भी नहीं हुई है।