File Photo
File Photo

Loading

मालाड: एटीएम में रूपये डिपाजिट करने में मदत करने के बहाने ग्राहकों को ठगने वाले गिरोह के चार सदस्यों को कुरार पुलिस ने धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार दिंडोशी के वैद्य मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच से सटे एटीम मशीन में बीते दिनों रूपये जमा कराने गई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रूपये जमा करने में मदत करने के बहाने 50 हज़ार रूपये लेकर महिला को गुमराह कर आरोपी फरार हो गए।

सैकडो सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपियों की शिनाख्त 

पुलिस निरीक्षक मनोज चालको में बताया कि कुरार के एपीआई पंकज वानखेड़े की टीम ने क़रीब सैकडो सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपियों की शिनाख्त की और आरोपियों को भांडुप के सर्वोदय नगर के जंगल मंगल रोड से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपी बिहार के रहने वाले है। जिनकी पहचान धर्मवीर किशनु महतो उम्र 32 वर्ष, विवेक कुमार बुद्धन पासवान उम्र 28 वर्ष, बिरलाल लक्ष्मण साह उम्र 23 वर्ष , किशोर कांचन महतो उम्र 28 वर्ष से हुई है।

आरोपियों के खिलाफ़ मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों समेत मुंबई के उपनगरों में क़रीब 11 से ज्यादा मामले दर्ज है। कोर्ट ने कुरार पुलिस को दो दिन की रिमांड सौंपी है। हालाकि मामले में अभी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकि है। पुलिस इस मामले में आगे की जॉच पड़ताल कर रही है।