Eknath Shinde
एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra Politics) में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए महागठबंधन ने सीटों के बंटवारे को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं। दरअसल इस चुनाव में शिंदे गुट (Shinde Faction) को कितनी सीटें मिलेंगी, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उधर, लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  (CM Eknath Shinde) ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। 

इस बैठक में मुख्यमंत्री शिंदे ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्तर अपना स्तर न गिराए, अभद्र भाषा का उपयोग न करें, विवादों से बचें। आइए जानते है विस्तार से शिंदे के इस बैठक में क्या हुआ। 

बता दें कि आज गुरुवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रवक्ताओं का मार्गदर्शन किया। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, ‘विरोधी निचले स्तर पर आलोचना कर रहे हैं। लेकिन आप अपना स्तर न गिराए। गलत शब्दों का उपयोग न करें। अपने विरोधियों की आलोचना करो। उन्होंने हिंदू धर्म छोड़ दिया। बाल साहेब के विचार उनके बाकी नहीं हैं। उन्हें शिवाजी पार्क में हिंदू बंधू भगिनी कहने में शर्म आती है। वे बाला साहेब की इच्छा के खिलाफ काम कर रहे हैं। लेकिन आपको इन सबके बीच आलोचना नहीं करनी है लेकिन अपना स्तर नहीं छोड़ना है। उनका असली चेहरा सामने लाओ। वे बाला साहेब ठाकरे को हिंदू हृदय सम्राट नहीं कहते।” इस तरह शिंदे ने  प्रवक्ताओं का मार्गदर्शन किया है और लोकसभा चुनाव की जमकर तैयारी की है।