Sion Flyover
File

    Loading

    मुंबई : कोरोना (Corona) के कारण लंबे समय से बंद सायन फ्लाइओवर (Sion Flyover) का काम (Work) एक बार फिर शुरु किया जा रहा है। फ्लाइओवर के जोड़ को बदलने के लिए ट्रैफिक (Traffic) को बंद कर दिया गया है जिससे वहां जाम (Jam) लग रहा है। एमएसआरडीसी ने कहा है कि वीकेंड में फ्लाइओवर (Closed) को बंद रखा जाएगा।

    एमएसआरडीसी के अनुसार, सायन फ्लाइओवर को प्रत्येक शुक्रवार को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक जोड़ बदलने के काम के लिए यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इसलिए उपनगरों से सुबह मुंबई और शाम को मुंबई से उपनगरों में आने वाले चालकों को जाम का सामना करना पड़ेगा।

    ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रूटों में बदलाव किया

    महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने सायन फ्लाईओवर के जोड़ों को बदलने का काम शुरू किया है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस को पुल पर ट्रैफिक रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रूटों में बदलाव किया है। सायन फ्लाईओवर प्रत्येक शुक्रवार को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगा। 9 जनवरी 2022 तक हर वीकेंड पर इसी तरह फ्लाईओवर पर ट्रैफिक बंद किया जाएगा। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने मुंबईवासियों से ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। यातायात की भीड़ को कम करने के लिए, यातायात पुलिस ने सायन सर्कल में निजी यात्री बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहां पर वाहनों को रोकने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मार्ग और अरोरा जंक्शन के बीच ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर हाईवे अपार्टमेंट के बीच दोनों मार्गों पर निजी बसों पर प्रतिबंध रहेगा। दूसरी ओर, दक्षिण मुंबई से आने वाली निजी यात्री बसें अरोड़ा जंक्शन से दाएं मुड़ कर वडाला ब्रिज से बरकत अली नाका होते हुए बीपीटी रोड से वडाला टीटी तक जाती हैं

    नो पार्किंग किया गया 

    मध्य और दक्षिण मुंबई को जोड़ने वाले डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मार्ग पर हर वीकेंड पर वाहनों को खड़ा करना और रोकना मना है। रोड नंबर-8 सायन सर्कल से रोड नंबर 20 के बीच दोनों मार्गों पर नो पार्किंग किया गया है। आर. एस. केलकर मार्ग पर सायन सर्कल से स्वामी वल्लभदास मार्ग पर दोनों लेन और सायन रेलवे स्टेशन रोड से देशपांडे चौक के बीच जंक्शन पर वाहनों का रुकना प्रतिबंधित किया गया है।