Mega Block News mumbai
मुंबई लोकल ट्रेन मेगा ब्लॉक (फाइल फोटो)

    Loading

    मुंबई : मध्य रेल (Central Railway), मुंबई मंडल (Mumbai Division) पर विभिन्न इंजीनियरिंग (Engineering) और रखरखाव (Maintenance) कार्यों के लिए रविवार (Sunday) के उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक होगा। सुबह 10:43 बजे से दोपहर 3:46 बजे तक मुलुंड (Mulund) से छूटने वाली डाउन स्लो/सेमी फास्ट सेवाएं मुलुंड और कल्याण स्टेशनों (Kalyan Stations) के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।

    सुबह 10:37 बजे से दोपहर 3:41 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो/सेमी फास्ट सेवाएं कल्याण और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। गाड़ियां डोंबिवली, दिवा, ठाणे स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे मुलुंड स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट की जाएंगी।

    डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी

    छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे के बीच छूटने/पहुंचने वाली सभी अप और डाउन स्लो सेवाएं 10 मिनट देरी से पहुंचेगी। सुबह 11:34 बजे से शाम 4:47 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस/वडाला रोड से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 09:56 बजे से शाम 4:43 बजे तक बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

    ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी

    सुबह 9:53 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10:45 बजे से शाम 4:58 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी।

    हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे होकर यात्रा करने की अनुमति है। पश्चिम रेलवे पर रविवार को दिन में कोई ब्लॉक नहीं होगा।