Nagpur Rape Case

Loading

नागपुर: आये दिन नागपुर में अपराध ( Nagpur Crime) की घटनाएं बढ़ती ही जारी। ऐसे में अब और एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल नागपुर में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म ( Nagpur Rape Case) करने का मामला सामने में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना एकतरफा प्रेम प्रकरण में हुई है।  

ऐसे में अब इस दुष्कर्म के मामले को सीताबर्डी थाने में दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गए है। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा… 

एकतरफा प्यार का शिकार 

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी है। दरअसल अक्षय भैसारे नाम के एक युवक से उसकी मित्रता थी, खबर आ रही है कि अक्षय उससे एकतरफा प्रेम करता है। ऐसे में उसने कई बार पीड़िता को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। इस कारण 17 तारीख की दोपहर 1 बजे पीड़िता आरोपी से मिलने बर्डी स्थित इटर्निटी मॉल में गई। 

दी जान से मारने की धमकी 

मॉल में लड़की आने के बाद वहां से आरोपी ने झांसा देकर उसे ऑटो रिक्शा से फ्लैट में ले गया। फैल्ट में उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने के बाद अक्षय ने पीड़िता से गाली-गलौज की और और जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी की तलाश जारी 

ऐसे में अब नागपुर पुलिस ने पीड़िता के नाबालिग होने तथा उसे ऑटो से फ्लैट में ले जाने के कारण आरोपी के खिलाफ अगवा करके दुष्कर्म और अनैसर्गिक कृत्य करने का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इस घटना के बाद से आरोपी अक्षय फरार है। उसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। आये दिन हो रहे इस तरह के अपराधों से नागपुर क्राइम सिटी के तौर पर सामने आ रहा है।