A big train accident was averted on the Delhi-Mumbai route due to the shepherd's understanding, alerted by waving red cloth on time
Representational Photo

    Loading

    नाशिक : नाशिक (Nashik) और पुणे (Pune) वासियों (Residents) के लिए खुश होने वाली खबर है। नाशिक पुणे रेल रुट (Nashik Pune Rail Route) का काम तेज गति से शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट (Project) में भूमि अधिग्रहण के लिए पहली किस्त की 100 करोड़ की राशि  जिलाधिकारी कार्यालय (District Magistrate) को ट्रांसफर (Transfer) की गई है। यह कुल 16,039 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। इस रेल रूट से पुणे के साथ अहमदनगर (Ahmednagar) और नाशिक (Nashik) को फायदा होगा।

    नाशिक पुणे सेमी हाई स्पीड रेलवे प्रोजेक्ट के लिए कुल 235 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। यह रेल लाइन नाशिक, नगर, पुणे जिले से होकर गुजरेगी। इस रूट में कुल 24 स्टेशन होंगे। इस ट्रेन के शुरू होने पर नाशिक पुणे के बीच की दूरी पौने दो घंटे में तय होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए रूट की माप, सर्च रिपोर्ट और जिओ टेक्निकल सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है। इस रूट के काम की कुछ दिन पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने समीक्षा की थी।

    कहा होगा भूमि अधिग्रहण

    भूमि अधिग्रहण को लेकर रेलवे द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर कार्यवाही शुरू की गई है। यह रेलवे लाइन पुणे जिले के हवेली, खेड, जुन्नर और आंबेगांव इन चार तालुका से होकर गुजरेगी। इसके लिए 575 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। नाशिक और नगर जिले में भी भूमि अधिग्रहण किया गया है। इन कार्यों पर  करोड़ों रुपए का खर्च आएगा। इसमें से पहले किश्त की 100 करोड़ का फंड जिलाधिकारी कार्यालय को मिल गई है। इस प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण का किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण से जानवरों के पालन पोषण प्रोजेक्ट, घर, चबूतरे, बोरवेल, कुएं और अन्य कई तरह से किसानों का नुकसान होगा। इस वजह से किसान इस हाईस्पीड रेलवे प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे है।

    कब पूरा होगा प्रोजेक्ट

    नाशिक पुणे हाई स्पीड ट्रेन के लिए अभी केवल 100 करोड़ रुपए आए है। इस गति से प्रोजेक्ट कब शुरू होगा, फिलहाल बताना मुश्किल है। आने वाले दिनों में फंड मिलने में देरी हुई तो प्रोजेक्ट का खर्च बढ़ सकता है और यह लंबे समय तक पेंडिंग रह सकता है।