अमलनेर नगर परिषद ने पेश किया इतने करोड़ का बजट, टैक्स नहीं बढ़ने से रहवासियों को मिली राहत

Loading

अमलनेर : नगर परिषद (City Council) ने किसी भी प्रकार की कर में वृद्धि न करते हुए 263 करोड़ का बजट (Budget) मंगलवार को प्रस्तुत कर दिया गया। पाडलसरे बांध के बॅक वॉटर से नई जलापूर्ति योजना के लिए 80 करोड़ रुपए तय किए गए हैं। इससे शहर को लगातार पानी मिलता रहेगा। लेखापाल चेतन गडकर ने मुख्या अधिकारी प्रशांत सरोदे को 263 करोड़, 9 लाख, 70 हजार का बजट पेश किया। 

अमलनेर शहर को 24 घंटे जलापूर्ति करने के लिए निम्न तापी परियोजना पाडलसरे बांध में हर वर्ष भारी मात्रा में जल का भंडार रहता है। यहां नई परियोजना का निर्माण करके धार टेकडी पर नई पानी की टंकी का निर्माण करके बनाया जाएगा। इस योजना के लिए 80 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। तय इस कार्य से अमलनेर वासियों की हमेशा की पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। इस वर्ष तृणधान्य वर्ष 2023 घोषित होने से 10 लाख रुपए बालवाड़ी, आंगनवाड़ी, बच्चों के पोषक आहार और जनजागृती के लिए रखे गए हैं। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए अलग से करोड़ों रुपयों का प्रावधान किया गया है। 

इसके लिए पालिका उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयत्न कर रहा है। नियोजित कार्यों के लिए मुख्या अधिकारी, अमलनेर पालिका प्रशांत सरोदे, निरीक्षण करेंगे। घरों की मॅपिंग की जाएगी, लेकिन उस हिसाब से टैक्स भी लगाया जाएगा। दुर्बल वर्ग कल्याण निधि 90 लाख, दिव्यांग कल्याण निधि 15 लाख, महिला बाल कल्याण विकास 15 लाख रुपए, कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष राशि तय कर गई है। भूमिगत नालों के लिए 30 करोड़ रुपए बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।  

नगरोत्थान योजना में 10 करोड़ रुपए सड़कों के लिए नियोजित किए गए हैं, इनमें नदी को समांतर रस्ता गांधलीपुरा भाग से तांबेपुरा, सानेनगर के पास भुयारी नाला बनाए जाने की योजना है, वहीं अमृत सरोवर और अमृत उद्यान ताडे नाले के लिए 4 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बजट के लिए होने वाली बैठक में उप मुख्या अधिकारी संदीप गायकवाड, निर्माण कार्य विभाग अभियंता अमोल भामरे, दिगंबर वाघ, संदीप पाटील, जलापूर्ति अभियंता सत्येम पाटील, युवराज चव्हाण, संतोष बिहाडे, विद्युत अभियंता प्रशांत ठाकुर, डॉ. विलास महाजन, संजय चौधरी उपस्थित थे।